दैनिक राशिफल 7 अक्टूबर 2020

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन काम काज के लिए बेहतरीन होगा। काम-काज में लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी। आज मूड अच्छा रहने वाला है, परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। हो सकता है आप उनके साथ यात्रा भी करे। आज आपका पूरा दिन उत्साह से भरपूर रहने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कामकाज में आपको अच्छा धनलाभ होगा। आज आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज के दिन की शुरुआत अच्छी ख़बर से होने वाली है। काम काज में अच्छा धन लाभ होगा। धन का संचय भी कर सकते है। आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी। छात्र अपना ध्यान पढाई पर केन्द्रित करेंगे। आज के पूरे दिन आप उत्साहित रहने वाले है। आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी प्रशंसा करेंगे। आज सराहनीय कार्य करेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल

ज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी, एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कार्य क्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी। आज भाग्य का साथ मिलनेवाला है। काम-काज में लाभदायक स्थिति बनेगी। आज मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आज का दिन आप अपने परिवार या मित्रों के साथ अच्छे से व्यतीत करेंगे। परिवार का साथ समय-समय पर आपको मिलता रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल

आज आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे, नौकरी करने वाले लोगों की भी सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी। आज का दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है। आज आप चतुराई के साथ अपने काम को पूरा करेंगे और कार्य क्षेत्र में सफल होंगे। परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ घर से दूर घूमने जाएंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। दिन भर आप अच्छा महसूस करेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल

आज आपका दिन काफी तनावभरा रहने वाला है, आपके स्वभाव में गंभीरता एवं एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी। परिवार के साथ कुछ पल सुकून से आप व्यतीत करेंगे। रोजमर्रा की भागदौड़ से आप आज थकावट महसूस करेंगे। आज आपकी जिद परिवार को परेशान करेगी। मांगलिक कार्य घर के माहौल को आज खुशनुमा बनाएँगे। किसी ख़ास व्यक्ति से मुलाक़ात होगी। दिन अच्छा व्यतीत होगा।

कन्या दैनिक राशिफल

आज छात्र अपनी योग्यता और बुद्धिमता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आज का दिन आपके लिए उत्तम है। दिन की शुरुआत अच्छी होगी, भाग्य का साथ मिलेगा। भाई-बन्धु तथा मित्रों के साथ आज अधिक समय व्यतीत करेंगे। ईश्वर की आराधना करे, आज मानसिक शांति अवश्य मिलेगी। छात्रों का ध्यान पढाई की ओर केन्द्रित होगा।

तुला दैनिक राशिफल

आज भाग्य का साथ मिलेगा। काम-काज के क्षेत्र में आशातीत लाभ का सुख हासिल होगा। इस समय में आपके लिए वैवाहिक जीवन का सुख उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे बने रहेंगे । परिवार का सुख आज अच्छा मिलेगा। मांगलिक कार्य या समारोह में शामिल होंगे। व्यक्ति विशेष से मुलाक़ात यादगार रहेगी। कामकाज के लिए दिन उत्तम है, मन में नया उत्साह और जोश दिखाई देगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा। आज आप कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे। आज का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल

आज आप कामकाज में अपना बेस्ट देंगे, फलस्वरूप आपको अच्छा लाभ होगा। साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आज आपको जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। आज पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। आज भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है।

मकर दैनिक राशिफल

आज के दिन परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपका काम-काज उत्तम बना रहेगा। धनलाभ होगा परन्तु अचानक खर्चे भी होंगे। आज भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला परन्तु आपके कोई कोर्ट-कचेहरी से सम्बंधित मामले है तो उनमे थोड़ी राहत आपको आज मिल सकती है। आज आप अपने बलबूते पर कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे। पूरा दिन आप प्रसन्न रहेंगे, आज परिवार या किसी मित्र के साथ आप यात्रा करेंगे।

कुम्भ दैनिक राशिफल

दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है, माता-पिता का स्नेह मिलेगा, संतान सुख अच्छा मिलेगा। कामकाज में धन लाभ होगा। हँसते-खेलते आज का दिन व्यतीत होगा सिर्फ अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे तथा वाहन चलाते समय सावधानी बरते। आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे। कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा।

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा है, आप जो भी कार्य करेंगे उसमें ईश्वरीय मदद आपको मिलेगी। आपको अपनी मेहनत और अथक प्रयास का फल अवश्य मिलेगा। परिवार का सुख आशा अनुसार मिलने वाला है। आज मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। आज आपकी मेहनत का फल आपको मिलने वाला है, परीक्षा- प्रतियोगिता में आपको कामयाबी हासिल होगी।