Dera Sacha Sauda Chief Gurmeet Ram Rahim को Delhi के AIIM में किया गया भर्ती

(Hdnlive) दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा चीफ गुरमीत राम रहीम को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राम रहीम को एंडोस्कोपी के लिए एम्स लाया गया है। एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि राम रहीम को अस्पताल में कितने दिन तक निगरानी में रखा जाएगा, इसका फैसला उसके स्वास्थ्य को देखते हुए लिया जाएगा।

इससे पहले 13 मई को भी जेल अधिकारियों की सलाह पर राम रहीम को रोहतक पीजीआईएमएस ले जाया गया था। उस समय जेल के डॉक्टरों ने कहा था कि डेरा सच्चा सौदा चीफ का रक्तचाप बढ़-घट रहा था। बता दें कि राम रहीम को अगस्त 2017 में सीबीआई की विशेष अदालत ने दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल जेल की सजा सुनाई थी।

इसके बाद साल जनवरी 2019 में एक अदालत ने राम रहीम और तीन अन्य लोगों को 16 साल पहले हुए एक पत्रकार के मर्डर के आरोप में भी उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

राम रहीम को इसी साल 21 मई को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल मिली थी और भारी पुलिस बल के साथ उसे गुरुग्राम उसकी मां से मिलने लाया गया था।