Eection result 2022 : कांग्रेस मुक्त भारत के मिशन मोदी का एक और पड़ाव पार

नई दिल्ली (hdnlive)  : पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों (5 State Election result) के नतीजे आते ही । गुरुवार सुबह से शुरू हुई मतगणना में कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot singh sidhu) भी चुनाव हार गए। जीत सुनिश्चित करने के लिए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit s Channi Losses) ने दो सीटों से चुनाव लड़ा, लेकिन वे अपनी सीट भी नहीं बचा पाए।

bjp congress map hdnlive

कांग्रेस मुक्त भारत के मिशन मोदी का एक और पड़ाव पार
गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में पहले से ही भाजपा की सरकारें हैं। आज आने वाले चुनावों में पंजाब से कांग्रेस का सफाया होने के बाद यह पार्टी एक और राज्य में कम हो गई है। यानी अब सिर्फ यह पार्टी चार राज्यों में ही बची है। इन पांच राज्यों के चुनावों से पहले पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पूरी तरह से सत्ता में थी। महाराष्ट्र और झारखंड कांग्रेस गठबंधन में शामिल थी। पंजाब के नतीजे उल्टे पड़े तो कांग्रेस सिर्फ दो राज्यों में ही बचेगी। यानी मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत के सपने का यह एक और बड़ा पड़ाव होगा। 2022 में पंजाब से पहले 2021 में कांग्रेस के हाथ से पुडुचेरी गया था।

उत्तराखंड में भी पूरी नहीं हुई हरसत
हालांकि, कांग्रेस ने पंजाब और उत्तराखंड में काफी मेहनत की है। लेकिन, राजनीति के जानकर पहले से ही कह रहे थे कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का पलड़ा भारी है। आखिर हुआ भी यही। यहां आम आदमी पार्टी ने अपना दिल्ली वाला इतिहास दोहराया है। करीब 90 सीटों पर वह आगे रही। उधर, उत्तराखंड में भी कांग्रेस विजयी रथ पर सवार होने से पहले ही ढेर हो गई। यहां तक कि खुद को सीएम कैंडिडेट प्रोजेक्ट करवाने के लिए बगावत पर उतरे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी अपनी सीट नहीं बचा सके। ऐसे में उत्तराखंड में भी उसकी सरकार बनाने की मुराद पूरी नहीं हो पाई।