प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशिया में भारतीयों से राम मंदिर को याद करते हुए कहीं ये बातें

Hdnlive (बाली) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी G20 समिट में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया के बाली में पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम मोदी( prime minister Modi) ने बाली में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगवान राम इंडोनेशिया(Indonesia) और भारत को साथ जोड़ते हैं। भारत भव्य राम मंदिर(Ram Mandir) बना रहा है। उन्होंने कहा कि जब हम राम मंदिर की नींव रखते हैं तो इंडोनेशिया की रामायण परंपरा को याद करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और इंडोनेशिया के संबंधों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बाली से डेढ़ हजार किलोमीटर दूर, भारत के कटक में महानदी के किनारे ‘बाली जात्रा’(Bali Jatra) का महोत्सव मनाया जा रहा है, जो भारत और इंडोनेशिया के बीच हजारों वर्षों के ट्रेड रिलेशन को सेलिब्रेट करता है।

इंडोनेशिया के लोगों में भी अपनत्व कम नहीं पीएम मोदी ने कहा, ‘अपनत्व के विषय में भारत की तारीफ होती है, लेकिन इंडोनेशिया के लोगों में भी अपनत्व कम नहीं है। पिछली बार जब मैं जकार्ता आया था तब इंडोनेशिया के लोगों ने जो स्नेह और प्यार दिया, वह मैंने महसूस किया था। बहुत सी चीजे हैं जिसे भारत और इंडोनेशिया ने अब तक संजो कर रखा है। बाली की ये भूमि महर्षि मार्कण्डेय और महर्षि अगस्त्य के तप से पवित्र है।’ पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया ने अपनी भूमि की अद्भुत संस्कृतियों को संरक्षित करने में एक दूसरे की मदद की है।

‘भारत में अगर हिमालय है, तो बाली में अगुंग पर्वत है’ प्रधानमंत्री मोदी ने आगे दोनों देशों की तुलना करते हुए कहा, ‘भारत में अगर हिमालय है, तो बाली में अगुंग पर्वत है। भारत में अगर गंगा हैं, तो बाली में तीर्थ गंगा है। हम भी भारत में हर शुभ कार्य का श्रीगणेश करते हैं। यहां भी श्री गणेश घर-घर विराजमान हैं और सार्वजनिक स्थानों पर शुभता फैला रहे हैं।’ पीएम मोदी ने कहा कि भारत का कद आज दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘भारत का टैलेंट, भारत की टेक्नोलॉजी, भारत का इनोवेशन और भारत की इंडस्ट्री ने आज दुनिया में अलग पहचान बनाई है।

बाली के लोग जाना चाहते हैं अयोध्या
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बाली में ऐसा शायद ही कोई व्यक्ति होगा, जिसके अंदर यह अभिलाषा न हो कि वह अपने जीवन में एक बार द्वारिका और अयोध्या के दर्शन न करे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने 2014 के बाद तीन करोड़ नागरिकों के लिए मुफ्त घर बनाए हैं। 2014 के पहले और 2014 के बाद के भारत में बहुत बड़ा फर्क है। पीएम मोदी ने कहा कि हमने इतने घर बनाए हैं कि ऑस्ट्रेलिया के हर नागरिक को घर मिल जाए।