Priyanka Chopra ने शेयर की बोल्ड Photo, बयां किया बिकिनी और बिंदी का कनेक्शन

ग्लोबल स्टार बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने कुछ समय पहले अपने संस्मरण ‘अनफिनिश्ड’ में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए थे। इसके अलावा अमेरिकी टीवी प्रिजेंटर ओपेरा विन्फ्रे को दिए इंटरव्यू में भी प्रियंका ने चौंकाने वाले बातें शेयर की हैं। वहीं इस दौरान वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव बनी हुई हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा द्वारा किया गया लेटेस्ट पोस्ट चर्चा में आ गया है। इस पोस्ट में उन्होंने बिकिनी टॉप में अपनी एक थ्रोबैक फोटो साझा की है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

priyanka1

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की है, ये फोटो काफी पुरानी मालूम होती है। जिसमें वो व्हाइट बिकिनी टॉप और जींस पहने दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में प्रियंका काफी अलग नजर आ रही हैं। वहीं इस आउटफिट में प्रियंका बेहद बोल्ड अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। प्रियंका की ये तस्वीर उनके मॉडलिंग के दिनों की मालूम होती है।

priyanka2

इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका ने बयान किया है कि वो कभी भी बोल्डनेस से झिझकती नहीं थीं। उन्होंने लिखा-‘शर्मीली? उसके बारे में कभी नहीं सुना’। इसके साथ ही प्रियंका ने #BindisAndBikinis हैशटैग के जरिए बिकिनी और बिंदी का कनेक्शन भी बताया है। इस फोटो में साफ तो नजर आ रहा है लेकिन कैप्शन को देखें तो शायद प्रियंका ने बिकिनी के साथ बिंदी भी लगा रखी है। इस तस्वीर में उनका स्टाइल काफी यूनीक मालूम होता है।