Vaani Kapoor ने शेयर कीं glamorous तस्वीरें, फैंस को काफी आ रहे पसंद

मुंबई (hdnlive)। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस वाणी कपूर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के लिए ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वाणी कपूर ने एक बार फिर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और खूब कॉमेंट कर रहे हैं।

वाणी कपूर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने येलो ब्रा के साथ वाइट पैंट पहन रखी है। वाणी कपूर इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं और फैंस उनकी अदाओं पर प्यार बरसा रहे हैं। बताते चलें कि ऐक्ट्रेस ने मार्च में सेम ड्रेस में अपनी दो तस्वीरें शेयर की थीं।

vaani kapoor2

बताते चलें कि वाणी कपूर अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। वह अपनी खूबसरत तस्वीरों के साथ ही वर्कआउट के वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। वाणी कपूर ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें आप देख सकते हैं कि वह वर्कआउट करते नजर आ रही हैं।

vaani kapoor3

वाणी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार फिल्म ‘वॉर’ में रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थी। अब वह फिल्म ‘बेल बॉटम’ में अक्षय कुमार के साथ और फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में आयुष्मान खुराना के साथ दिखाई देंगी।