विनोद यादव राजपा दिल्ली के अध्यक्ष मनोनीत

नई दिल्ली (Hdnliv)। राष्ट्रवादी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अधिवक्ता अनिल भारती ने पार्टी में पिछले 20 साल से सक्रिय युवा नेता विनोद यादव को पार्टी की दिल्ली इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है।यह जानकारी प्रेस को पार्टी के उपाध्यक्ष एवं दिल्ली के प्रभारी शंकर लाल खैरालिया ने दिया है। खैरालिया ने कहा कि पार्टी अगले साल होने वाले लोक सभा की कई सीटों पर समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। यह पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की विरासत है और इसे अनिल भारती के नेतृत्व में मजबूत किया जा रहा है।