लाख दुखों की एक दवा है ‘स्ट्रॉबेरी’

आप अपनी आंत को दुरुस्त और बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं तो स्ट्रॉबेरी खाना शुरू कर दीजिए। वैज्ञानिकों का कहना है कि रोजाना करीब एक चौथाई कप स्ट्राबेरी खाने से ना सिर्फ कोलोन सूजन से बचाव हो सकेगा, बल्कि आंत की सेहत भी बेहतर हो सकती है।

अमेरिका की मैसाच्युसेट्स एमहर्स्ट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता हैंग शिओ ने कहा कि कई लोगों में सुस्त जीवनशैली और खानपान की आदत से सूजन और आंत रोग का खतरा बढ़ सकता है। ये लोग सूजन संबंधी आंत रोग (आइबीडी) के कगार पर रहते हैं।

आइबीडी के चलते कोलोन कैंसर का खतरा उच्च रहता है। ऐसे लोग फल और सब्जियों का सेवन कर आइबीडी के खतरे को कम कर सकते हैं। शोधकर्ता यानहुई हान के अनुसार, आंत में सूजन को कम करने में स्ट्रॉबेरी को प्रभावी पाया गया है। आइए स्‍ट्रॉबेरी के फायदों के बारे में विस्‍तार में जानें।

स्ट्रॉबेरी खाने के फायदे

  • पोषक तत्‍वों से भरपूर होने के कारण यह आपकी मेमोरी को तेज करता है। इसमें पोटैशियम होता है जो कि हार्ट अटैक और स्‍ट्रोक के खतरे को कम करता है। साथ ही इस फल में फोलेट होता है जो लाल रक्‍त कोशिकाओं का निर्माण करता है।
  •  विटामिन सी और फाइबर की अच्छी मात्रा उपलब्ध होती है जो एसोफैगस और कोलन कैंसर को रोकने में मदद करते है।
  • स्‍ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो इम्‍यूनिटी को बूस्‍ट करने में मदद करता है। इसके लाल रंग में एंथोस्यानिंस होता है जो फैट को कम करने में मदद करता है।
  •  स्‍ट्रॉबेरी हेल्‍दी होता है, क्‍योंकि इसमें ढ़ेर सारा एंटीऑक्सीडेंट्स होता है।
  • घुलनशील फाइबर का एक प्रकार पेक्टिन स्‍ट्रॉबेरी में उपलब्‍ध होता है जो शरीर में खराब कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
  •  विटामिन सी होने के नाते यह त्‍वचा में कोलेजन अधिक पैदा करती है जो कि त्‍वचा में खिंचाव पैदा करता है। उम्र के साथ कोलेजन नष्‍ट होता जाता है और चेहरे पर झुर्रिया पड़ने लगती है इसलिए विटामिन सी से भरे फल खाइये।