CAB : 17 दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद, गुड़गांव में जाम से बुरा हाल

संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में आज देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसका असर सड़क और मेट्रो मार्ग पर आज भी पड़ रहा है। इसके चलते ओखला-कालिंदी कुंज मार्ग लगातार चौथे दिन बंद है। वहीं गुड़गांव में भारी जाम लग गया है, जिसकी कुछ तस्वीरें भी सामने हैं। इसके साथ ही मेट्रो के 17 स्टेशनों को भी बंद रखा गया है। इसके अलावा ओखला-कालिंदी कुंज मार्ग आज भी बंद है। प्रदर्शन की वजह से लाल किले के पास धारा 144 लागू थी, बावजूद इसके प्रदर्शनकारी जुटे। पुलिस फिलहाल उन्हें हिरासत में ले रही है। इससे पहले मेट्रो के 17 स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा ओखला-कालिंदी कुंज मार्ग आज भी बंद है।

DELHI TRAFFIC2

  • – दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए बवाना के राजीव गांधी स्टेडियम में अस्थायी जेल बनाई गई है। प्रदर्शनकारियों को बसों में भरकर यहां लाया जा रहा है।
  • – दिल्ली-गुड़गांव हाइवे पर भारी ट्रैफिक की वजह से विस्तारा की बड़ी घोषणा। जाम की वजह से जिनकी फ्लाइट छूटी उनको अगली उपलब्ध फ्लाइट में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए कोई अतिरिक्त फीस नहीं लगेगी। टिकट कैंसल करने पर भी कोई चार्ज नहीं कटेगा।
  • – जामिया के स्टूडेंट्स ने पुलिस के रोकने पर भी आईटीओ पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने खदेड़ा तो वे प्रगति मैदान की ओर निकल गए।
  • – दिल्ली में प्रदर्शन के कारण 17 मेट्रो स्टेशन बंद हैं जिसके कारण दिल्ली से गुड़गांव तक लंबा जाम लगा। इसकी एक तस्वीर वायरल है।
  • – सुभाष मार्ग,पीली कोठी,श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, लाल किला और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है।
  • – दिल्ली में प्रदर्शन के बीच दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लॉ ऐंड ऑर्डर की हालत खराब है। सभी नागरिकों में डर है। मैं सरकार से गुजारिश करता हूं कि इस कानून को लाने की जगह वे लोगों को रोजगार दें।
  • – एयरटेल के बाद जामिया, शाहीनबाग, बवाना, सीलमपुर, जाफराबाद, मंडी हाउस आदि इलाकों में नेट सर्विस को सस्पेंड किया। स्पेशल सेल के डीसीपी का एक पत्र सामने आया। उन्होंने इन इलाकों में फोन, इंटरनेट सेवा पर रोक लगाई थी।

दिल्ली में प्रदर्शन के चलते कुछ इलाकों में एयरटेल इंटरनेट सर्विस प्रभावित।

  • – खबरों के मुताबिक, प्रदर्शन के चलते स्वाराज पार्टी के नेता योगेंद्र यादव भी हिरासत में।
  • – गृह मंत्रालय को दिल्ली के पड़ोसी राज्यों से लोगों को जुटाने के इनपुट मिले हैं। इसलिए सभी संबंधित जिलों को दिल्ली के हर बॉर्डर पर चेकिंग का निर्देश दिया गया है।
  • लाल किले के बाहर जुट रहे प्रदर्शनकारियों में से कुछ को पुलिस ने हिरासत में लिया। यहां 144 के बावजूद लोग जुटे।
  • गुरुग्राम से दिल्ली आने वाले मार्ग में लोकल पुलिस बैरिकेड लगा कर चेकिंग कर रही है, जिसके कारण यातायात बाधित है। पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल करने की सलाह दी है। बावजूद इसके वहां 3-4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। अब जाम सिग्नेचर टॉवर तक पहुंच गया है।
  • – लाल किले से शहीद भगत सिंह पार्क (ITO) पर 11.30 बजे हम भारत के लोग नाम से प्रदर्शन है। दिल्ली पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है। इसके साथ ही लाल किले के आसपास धारा 144 लगा दी गई है।
  • दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने गुरुवार सुबह जानकारी दी है कि जामिया, जसोला विहार शाहीन बाग और मुनरीका स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट बंद कर दिया गया है। इसके अलावा लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और विश्व विद्यालय पर भी ट्रेन नहीं रुकेगी।
  • – दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन के चलते ओखला-कालिंदी कुंज मार्ग आज भी बंद है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि नोएडा से आनेवाले डीएनडी या अक्षरधाम वाले रास्ते से आएं। वहीं मथुरा रोड से नोएडा जानेवाले आश्रम चौक, डीएनडी या लिंक रोड लें। ओखला अंडरपास जो कालिंदी कुंज जा रहा है वह भी बंद है।