गुजराती जमींदारों की दरी पंचायत और खटिया चौपाल की राजनीति का अलग महत्व

स्वामीनाथ शुक्ल | hdnlive
मोदी और योगी की दोहरी टीम मिशन 2024(mission 2024) की तैयारी में जुटी है। मोदी मिशन में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक(Brajesh Pathak) 11 जून से गुजरात में डेरा जमाए हैं। इस बीच वे दो सौ से ज्यादा दरी पंचायत से लेकर खटिया चौपाल तक कर चुके हैं। गुजराती जमींदारों की दरी पंचायत और खटिया चौपाल महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसी पंचायत और चौपाल में राय मशविरा के बाद पार्टियों के समर्थन का ऐलान होता है। जिससे ब्रजेश पाठक जमींदारों के बीच में डेरा डाले हैं। गुजरात के वडनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छोटा-सा घर है। इस इलाक़े के कण कण में नरेंद्र मोदी का बचपन छिपा है। जिससे गुजरात का वडनगर भाजपा के लिए देवभूमि के बराबर हैं। मोदी प्रधानमंत्री बनने के पहले गुजरात में तीन बार मुख्यमंत्री थे। बाकी गुजरात में तीन दशक से भाजपा का कब्जा है। गुजरात की देवभूमि में योगी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का महा जनसंपर्क अभियान चल रहा है। मिशन 2024 में भाजपा की एतिहासिक जीत के लिए दिन-रात जुटे हैं। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 11 जून से गुजरात में हैं।

WhatsApp Image 2023 06 16 at 6.46.28 PM

ब्रजेश पाठक ने कहा कि सेवा, सुशासन और गरीब कण्याण के नौ साल पूरे होने पर भाजपा पूरे देश में महा जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी अभियान में गुजरात भाजपा नेतृत्व ने दो शहर 7 जिला और 4 लोकसभा की चाभी सौंपी है। उन्होंने कहा कि इसी देवभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ है। मोदी भारत का नाम दुनिया में सबसे ऊंचा किए हैं। विश्व के शीर्ष पर भारत का नाम है। जिससे वे यहां की जिम्मेदारी पाकर बहुत खुश हैं। उन्हें गुजरात में काम करने का मौका मिला है। 2024 में भाजपा की एतिहासिक जीत के लिए महा जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं। इसमें साधु संत,प्रबुद्ध वर्ग,समाजसेवी, व्यापारी,अधिवक्ता, कलाकार,लेखक,कवि, संभ्रांत परिवार,किसान,मजदूर,महिला संगठन,आदिवासी समाज,पटरी दुकानदार,आदि से बूथ स्तर पर मुलाकात करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत अभियान, जन-धन योजना, उज्जवला योजना,कृषि सिंचाई परियोजना,फसल बीमा योजना, कौशल विकास योजना,मेक इन इंडिया, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, डिजिटल इंडिया,बचाओ बेटी, पढ़ाओ बेटी स्टैंड इंडिया,भूमि जल योजना, जीएसटी योजना,नोटबंदी योजना पर विस्तार से चर्चा करते हैं।

WhatsApp Image 2023 06 16 at 6.46.28 PM 1

पाठक को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें गांधीनगर, अहमदाबाद, मेहसाणा, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली आदि की जिम्मेदारी मिली है। मेहसाणा जिले में भाजपा के जिलाध्यक्ष गिरीश भाई ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पूरे देश में मांग है। गुजरात में पाठक का बहुत असर है। अनिल भाई ने कहा कि 2019 में ब्रजेश पाठक जहां जहां चुनाव प्रचार में लगे थे। वहां भाजपा को एतिहासिक जीत हासिल हुई थी। जिससे गुजरात का भाजपा नेतृत्व उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को महा जनसंपर्क अभियान की चाभी सौंपी है। पाठक के साथ गुजरात भाजपा की पूरी टीम है।