Ghaziabad News : महिला ने दिया चार बच्चों को जन्म, जच्चा और बच्चे सभी स्वस्थ

(hdnlive) एक कहावत है ऊपर वाला जब भी देता है, छप्पर फाड़कर देता है। इसका प्रमाण सोमवार को दिल्ली से सटे गाजियाबाद में देखने को मिला। यहां यशोदा अस्पताल में एक महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। महिला और सभी बच्चे सुरक्षित हैं। बच्चों को नर्सरी में रखा गया है।

गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर निवासी एक महिला ने आज चार बच्चों को जन्म दिया है। इन चारों बच्चों में एक लड़की और तीन लड़के हैं। प्राथमिक जांच में जच्चा और सभी बच्चे स्वस्थ हैं। जन्म के बाद बच्चों की देखभाल के लिए सभी बच्चों को नर्सरी में रखा गया है।

वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि अरोरा ने बताया कि अस्पताल में एक महिला इमरजेंसी में लेबर पेन के कारण भर्ती हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद महिला का ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है।

डॉक्टरों की टीम ने महिला का सफल ऑपरेशन किया। उन्होंने बताया कि जन्म के बाद नवजात बच्चों को जान का खतरा रहता है। उनकी सुरक्षा के लिए डॉ. सचिन दुबे के संरक्षण में बच्चों को नर्सरी में रखा गया है।